हल्द्वानी में डिलीवरी कंपनी के स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित रामपुर रोड के जीतपुर नेगी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक डिलीवरी कंपनी के स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों कर्मचारियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे में लाखों रुपये का सामान, डिलीवरी पार्सल, एक स्कूटी और एक मालवाहक वाहन भी जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात जीतपुर नेगी क्षेत्र स्थित एक डिलीवरी कंपनी के स्टोर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। सबसे पहले पास में स्थित एक अन्य डिलीवरी स्टोर के कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना देखी और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य के दौरान सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि स्टोर का शटर बाहर से बंद था। जिसके कारण अंदर पहुंचना मुश्किल हो रहा था। दमकल कर्मियों ने कटर मशीन की सहायता से शटर को काटकर भीतर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अंदर सो रहे दोनों कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।

आग की चपेट में आकर स्टोर के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान, डिलीवरी के लिए रखा गया पार्सल, चार्जिंग पर लगी एक स्कूटी और एक मालवाहक टेंपो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। शटर बंद होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शटर काटकर अंदर प्रवेश किया गया और आग पर काबू पाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश अंदर सो रहे दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

फायर विभाग और पुलिस की टीमें मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग लगने के समय स्टोर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 11 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 23 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 19 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें