हरिद्वार में पुलिस से अभद्रता पड़ी भारी, ऑडी कार सीज; महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और लॉन्ग वीकेंड के दौरान हरिद्वार में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता करना तीन यात्रियों को महंगा पड़ गया। यातायात व्यवस्था में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने के आरोप में कनखल पुलिस ने ऑडी कार सवार महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उनकी ऑडी कार को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपियों में शामिल एक युवक माफी मांगता हुआ नजर आया।

पुलिस के अनुसार 14 जून को सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और वीकेंड के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में विशेष डायवर्जन योजना लागू की गई थी। कनखल थाना क्षेत्र के देशरक्षक तिराहे पर पुलिसकर्मी वाहनों को निर्धारित मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेज रहे थे।

इसी दौरान एक ऑडी कार वहां पहुंची। पुलिसकर्मियों ने चालक से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने का अनुरोध किया, लेकिन कार में सवार दो पुरुष और एक महिला इस बात पर नाराज हो गए। आरोप है कि तीनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, महिला ने भी पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की की।

घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और मौके पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित पुलिस को धमकी देते हुए वहां से चले गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के दौरान वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद कनखल थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

स्नान पर्व समाप्त होने के बाद कनखल पुलिस ने आरोपियों और वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑडी कार को श्यामपुर क्षेत्र में रोक लिया और वाहन को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपितों की पहचान क्षतिज बाली, उनकी पत्नी और संकेत बाली निवासी वाणी विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस का शिकंजा कसता देख आरोपियों में शामिल एक युवक माफी मांगता हुआ दिखाई दिया।

कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने