टिहरी के कद्दूखाल में भूस्खलन से मचा हड़कंप, पुरानी इमारत ढही, समय रहते खाली कराए गए रेस्टोरेंट और शेल्टर

टिहरी: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच टिहरी जिले से भूस्खलन की घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे-707A पर कद्दूखाल में दुकानों के समीप अचानक हुए लैंडस्लाइड से एक पुरानी खाली इमारत ढह गई। राहत की बात यह रही कि प्रशासन की सतर्कता के चलते संभावित खतरे वाले क्षेत्र को पहले ही खाली करा लिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, भूस्खलन की जद में आई पुरानी इमारत पहले से खाली थी। इसके अलावा खतरे को देखते हुए दो रेस्टोरेंट, सड़क किनारे बने अस्थायी खोखे और मजदूरों के अस्थायी शेल्टर भी पहले ही खाली करा दिए गए थे। इसी कारण घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

होटल निर्माण के लिए खुदाई बनी वजह!

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह भूस्खलन एक व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए कराई जा रही खुदाई के कारण हुआ। खुदाई के चलते पहाड़ी का हिस्सा कमजोर हो गया, जिसके बाद अचानक मलबा खिसकने से पुरानी इमारत धराशायी हो गई। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा था या नहीं।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि गिरासू क्षेत्रों और कच्चे या जर्जर भवनों में रहने से बचें तथा किसी भी तरह की आशंका होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से सावधानी बरतने तथा मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने