उत्तराखंड में एसएसबी जवान के बेटे ने की आत्महत्या, शरीर पर मिले कई घाव के निशान

देहरादून: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एसएसबी के अपर उपनिरीक्षक के बेटे ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मौके पर एक चाकू भी बरामद हुआ है. जबकि, उसके शरीर पर कई गहरे घाव के निशान हैं. परिजनों को जानकारी मिलते ही वे उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, फिर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

अपार्टमेंट की पार्किंग में की आत्महत्या: जानकारी के मुताबिक, पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के विद्या विहार फेस 2 में रहने वाले अनिल सिंह (उम्र 23 वर्ष) ने गुरुवार यानी 12 सितंबर को अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में आत्महत्या कर ली. उसके भाई भूपेंद्र सिंह और अन्य परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अनिल के शरीर पर चाकू के गहरे घाव थे और उसका पूरा शरीर खून से सना हुआ था.

घटनास्थल से चाकू भी बरामद: परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही घटनास्थल की जांच पड़ताल की. जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से चाकू भी बरामद हुआ. इसके बाद शव को मोर्चरी में रखा गया. फिर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई.

मानसिक बीमारी से पीड़ित था युवक: पुलिस की जांच में पता चला है कि अनिल सिंह पिछले 2 सालों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था. वो बी फार्मा का छात्र था, लेकिन कॉलेज नहीं जा रहा था. वो अपने भाई और मां के साथ घर पर ही रहता था. अक्सर असामान्य व्यवहार करने लगता था. वो पिछले 5 दिनों से खौफनाक कदम उठाने की बात कर रहा था, लेकिन उसकी बातों पर गौर नहीं किया गया.

एसएसबी में एएसआई के पद पर तैनात हैं पिता: मृतक अनिल के पिता हीरा सिंह छत्तीसगढ़ में एसएसबी में एएसआई के पद पर तैनात हैं. उनका परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ का निवासी है. बताया जा रहा है कि युवक ने एक सोशल मीडिया साइट पर वीडियो देखा. जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया. उसके शरीर पर 20 से ज्यादा घाव मिले हैं. हालांकि, इस दौरान वो चिल्लाया नहीं और खून बहता देख परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे.

आज परिजनों की मौजूदगी में शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस की ओर से घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.“- चंद्रभान अधिकारी, पटेलनगर कोतवाली प्रभारी

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने