Gen-Z हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल में जेलब्रेक, उत्तराखंड की सीमा से लगी जेलों से भागे 143 कैदी

पिथौरागढ़: नेपाल में Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के बीच जेल तोड़ने की भी अनेक घटनाएं हुई हैं. जेल तोड़कर हजारों कैदी फरार होने की खबर है. नेपाल के राज बिराज जेल में कैदियों ने आग लगा दी. दार्चुला और बैतड़ी जिलों की जेलों से भी कैदी फरार हुए हैं. बीरगंज जेल में भागने की कोशिश नाकाम कर दी गई. कुछ कैदियों को बिहार के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश करते हुए हुआ पकड़ा गया है. भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

नेपाल के पिथौरागढ़ जिले से लगी जेलों से भागे कैदी: पड़ोसी देश नेपाल में जारी Gen-Z आंदोलन की आड़ में उपजे अराजक हालात के बीच दार्चुला और बैतड़ी जिलों की जेलों से कुल 143 कैदी फरार हो गए हैं. बीती रात दोनों जेलों में कैदियों ने भारी तोड़‌फोड़ और आगजनी की, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए. पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद कैदियों को काबू में नहीं किया जा सका और वे जेलों के ताले तोड़कर फरार हो गए.

सीडीओ ने की कैदियों के जेलब्रेक की पुष्टि: बैतड़ी जिले के मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) पुण्य विक्रम पौडेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बैतड़ी जेल से 62 कैदी और दार्चुला जेल से 81 कैदी फरार हुए हैं. हालांकि, दार्चुला जेल के सात कैदियों ने भागने से इन्कार कर दिया. फरार कैदियों में कई ऐसे अपराधी शामिल हैं जो हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे थे. 
-पुण्य विक्रम पौडेल, मुख्य जिला अधिकारी, बैतड़ी, नेपाल

नेपाल में जेलब्रेक से हड़कंप: इस बड़े जेलब्रेक के बाद नेपाल पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. भारत-नेपाल सीमा से सटे इन जिलों से कैदियों के भागने के बाद उनके भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही है. विशेषकर काली नदी के जरिए कैदियों के पिथौरागढ़ जनपद की सीमा में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. पिथौरागढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमें सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं. इलाके को हाई अलर्ट पर रख गया है. झूला पूलों से आने जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है.

नेपाल में हिंसा का पिथौरागढ़ के बाजार में असर: आंदोलन के दौरान हो रहे उग्र प्रदर्शन से नेपाल का सुदूर पश्चिम क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसका असर भारतीय कस्बों पर भी पड़ रहा है. भारतीय बाजारों में कारोबार एक चौथाई पर सिमट गया है. नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पिथौरागढ़ जिले से लगे बैतड़ी, दार्चुला, डडेलधूरा के स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद हैं. यातायात व्यवस्था भी ठप पड़ी है.

Related Posts

हरिद्वार में बम धमकी से मचा हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: डॉयल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी ने लगातार कॉल कर हरकी…

देहरादून में स्कूल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस जांच में जुटी, किरायेदार फरार

देहरादून: राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले में पुलिस जांच लगातार जारी है. 13 मई को हिंदू संगठन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने