उत्तरकाशी में मानसून बना मुसीबत: उफनते खड्डों से कटने की कगार पर 5 गांव, जान जोखिम में डालकर आवाजाही; रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

उत्तरकाशी: मानसून की शुरुआत के साथ ही उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड की बड़ासु पट्टी के दूरस्थ गांवों के सामने एक बार फिर संपर्क संकट गहरा गया है। सांकरी–गंगाड़–ओसला मोटर मार्ग पर हलारा और पूर्ति खड्ड में जलस्तर बढ़ने से सड़क पर तेज बहाव आ गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों और वाहन चालकों को अपनी जान जोखिम में डालकर इन उफनते खड्डों को पार करना पड़ रहा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पवाणी, ओसला, गंगाड़, ढाटमीर और तालुका समेत पांच गांवों का मोरी विकासखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट सकता है।

हर मानसून में दोहराती है परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों खड्डों पर पुल नहीं होने के कारण हर साल बरसात के मौसम में यही स्थिति बन जाती है। इस बार भी मानसून की पहली बारिश के साथ ही खड्ड उफान पर हैं। तेज बहाव के बीच दोपहिया वाहनों को पार कराने के लिए पांच से दस लोगों की मदद लेनी पड़ रही है, जबकि चारपहिया वाहनों और पैदल राहगीरों के बहने का खतरा लगातार बना हुआ है। मजबूरी में लोग जरूरी कार्यों के लिए जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं।

किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

स्थानीय निवासी नौनियाल राणा, जनक रावत, जयचंद राणा और वरदान सिंह ने बताया कि बरसात शुरू होते ही क्षेत्र का संपर्क लगभग देश-दुनिया से कट जाता है। उन्होंने कहा कि हलारा और पूर्ति खड्ड वर्षों से ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। हर साल पुल निर्माण और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई जाती है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समय क्षेत्र में सेब, राजमा और चौलाई जैसी नगदी फसलों की तैयारियां चल रही हैं। आने वाले दिनों में इन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना होगा, लेकिन यदि सड़क बाधित रही तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा बीमार मरीजों, स्कूली बच्चों और आवश्यक सेवाओं का आवागमन भी गंभीर रूप से प्रभावित होगा।

प्रशासन ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि मोरी क्षेत्र की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क पर आवाजाही यथासंभव सुचारू रखने, आपदा मद से आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं विकसित करने और पूरे क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थायी पुल निर्माण की उठी मांग

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से दोनों खड्डों पर स्थायी पुल और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना है कि अस्थायी इंतजामों से समस्या का समाधान संभव नहीं है। जब तक हलारा और पूर्ति खड्ड पर स्थायी पुलों का निर्माण नहीं होगा, तब तक हर मानसून में पांच गांवों के लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ेगा और क्षेत्र का विकास भी प्रभावित होता रहेगा।

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद

वहीं, लगातार हो रही मूसलधार बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से नदियों, गदेरों और बरसाती नालों के समीप न जाने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने