देहरादून के ट्रैफिक जंक्शन होंगे हाईटेक: जाम से मिलेगी राहत, AI कैमरे और स्मार्ट सिग्नल से बदलेगी शहर की तस्वीर

देहरादून: राजधानी देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत नगर निगम देहरादून ने शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों के समग्र सुधार और आधुनिकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना और वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करना है।

हाईटेक होंगे शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन

नगर निगम द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार शहर के चिन्हित ट्रैफिक जंक्शनों को वैज्ञानिक यातायात प्रबंधन के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसके तहत जंक्शन की डिजाइन (जंक्शन ज्यामिति) में सुधार, फ्री लेफ्ट टर्न, व्यवस्थित लेन निर्माण, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और ज़ेब्रा क्रॉसिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके अलावा रिफ्यूज आइलैंड, आधुनिक ट्रैफिक साइनेज, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टिव स्टड, क्रैश बैरियर और अन्य सड़क सुरक्षा उपकरण भी लगाए जाएंगे, ताकि यातायात अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके।

AI कैमरे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से होगी निगरानी

प्रस्ताव में शहर के प्रमुख जंक्शनों पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने का भी प्रावधान किया गया है। इन आधुनिक तकनीकों की मदद से ट्रैफिक की रियल टाइम निगरानी की जाएगी, जिससे जाम की स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

सौंदर्यीकरण पर भी रहेगा विशेष फोकस

नगर निगम ने केवल यातायात सुधार ही नहीं, बल्कि शहर की सुंदरता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया है। प्रस्ताव के तहत ट्रैफिक जंक्शनों पर हरित पट्टियों का विकास, लैंडस्केपिंग, सजावटी पौधारोपण, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक कला (Public Art) को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही शहर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले तत्व भी विकसित किए जाएंगे, जिससे देहरादून की खूबसूरती में और इजाफा होगा।

यात्रा समय, ईंधन और प्रदूषण में होगी कमी

नगर आयुक्त आलोक पांडे ने कहा कि ट्रैफिक जंक्शनों का वैज्ञानिक सुधार केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, लोगों का यात्रा समय बचेगा, ईंधन की खपत घटेगी और वायु गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के उद्देश्यों के अनुरूप यह परियोजना देहरादून को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम

नगर निगम द्वारा तैयार प्रस्ताव को अब तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद निर्धारित मानकों और समय-सीमा के अनुसार कार्य शुरू किया जाएगा।

नगर निगम का कहना है कि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छ वायु के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस परियोजना के लागू होने के बाद देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने