देहरादून पहुंचते ही अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को देहरादून पहुंचे। अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरान राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता मोहन काला, कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अमर मेहता को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता मोहन काला ने बताया कि राहुल गांधी ने अमर मेहता के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

मोहन काला ने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में अमर मेहता के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुआ था हादसा

गौरतलब है कि 16 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था। मंच पर टेंट लगाने के दौरान लोहे का एक भारी गार्डर अचानक अमर मेहता के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई थी।

परिजनों से मिलने के बाद रणनीतिक बैठक में पहुंचे राहुल

अमर मेहता के परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी मसूरी रोड स्थित एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की स्थिति, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके बाद राहुल गांधी बन्नू स्कूल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पेपर लीक, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अमर मेहता के निधन के बाद राहुल गांधी का सबसे पहले उनके घर पहुंचना कांग्रेस नेतृत्व की ओर से दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि और परिवार के प्रति संवेदना का महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला