हरिद्वार में युवक की भीड़ ने की पिटाई, युवती से मिलने पहुंचा था दोस्त; 10-12 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित गणपति धाम कॉलोनी में एक युवती से मिलने पहुंचे युवक के साथ कथित तौर पर भीड़ द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

युवती से मिलने पहुंचा था युवक, फिर जुट गई भीड़

जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक युवक गणपति धाम कॉलोनी में स्थित एक घर में पहुंचा। कॉलोनी के लोगों ने अजनबी युवक को घर में जाते देखा तो उन्हें शक हुआ। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद युवक को बाहर बुलाकर उससे नाम और पता पूछा गया।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध हैं और युवती के बुलाने पर ही वह उससे मिलने आया था। इसी दौरान युवक के दूसरे समुदाय से होने की बात सामने आने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान गले में डाला कुत्ते का पट्टा

आरोप है कि भीड़ ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान युवक के गले में कुत्तों को बांधने वाला पट्टा भी डाल दिया गया। इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

हंगामे की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद युवती भी पुलिस के साथ कनखल थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

युवती ने बताई दोस्ती की कहानी

गणपति धाम फेस-3 निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार पिछले आठ वर्षों से हरिद्वार में रह रहा है। उनकी करनाल (हरियाणा) निवासी शादाब नाम के युवक से चार से पांच वर्ष पुरानी दोस्ती है। शनिवार को वह उनसे मिलने आया था।

युवती का आरोप है कि इसी दौरान 10 से 12 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीटा, जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में कनखल थाना पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

कनखल थाना के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने