डोईवाला में बारिश का कहर: अमगड़ गदेरे के तेज बहाव में बहा अस्थायी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा

डोईवाला: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब ग्रामीण इलाकों में भी बड़ी मुश्किलें खड़ी कर रही है। देहरादून जिले के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गडूल ग्राम पंचायत के शीला की चौकी के पास ग्रामीणों द्वारा बनाया गया अस्थायी पुल अमगड़ गदेरे के तेज बहाव में बह गया। पुल बहने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है और ग्रामीणों के सामने आवाजाही का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से स्थायी पुल निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मजबूरी में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर अस्थायी पुल बनाया था, जो भारी बारिश के चलते उफनाए गदेरे में बह गया।

स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

पुल बहने के बाद सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, नौकरी-पेशा लोगों और बीमार मरीजों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अब रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी गदेरा पार करना जोखिम भरा हो गया है। इसके अलावा कई घर भी तेज बहाव की जद में आ गए हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

विभागों पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और सिंचाई विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी पुल का निर्माण कर दिया गया होता तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र रावत ने बताया कि पूरे मामले से दोनों विभागों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक से भी जल्द राहत कार्य शुरू कराने और स्थायी पुल निर्माण की मांग की गई है।

वहीं ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने भी विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साल बीत जाने के बावजूद स्थायी पुल नहीं बनाया गया। उन्होंने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उफान पर अमगड़ गदेरा, रातभर जाग रहे ग्रामीण

लगातार हो रही बारिश के कारण अमगड़ गदेरा उफान पर बह रहा है। तेज बहाव के चलते आसपास के कई घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान वे रातभर सो नहीं पा रहे हैं और घरों की सुरक्षा के लिए पहरा देने को मजबूर हैं।

प्रदेशभर में बारिश का असर

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और उत्तरकाशी जिलों में 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने