देहरादून में बड़ा हादसा टला: जाखन नदी के तेज बहाव में बह रही 12 वर्षीय बच्ची को सेना के जवान और तीन युवकों ने बचाया

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई नदियां उफान पर बह रही हैं। इसी बीच राजधानी देहरादून की जाखन नदी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बहाव में बह रही 12 वर्षीय बालिका को छुट्टी पर आए सेना के एक जवान और तीन स्थानीय युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालिका अपने कुछ साथियों के साथ जाखन नदी का पानी देखने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। कुछ ही सेकंड में बच्ची बहने लगी, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जान जोखिम में डालकर नदी में कूदे चारों युवक

मौके पर मौजूद छुट्टी पर आए सेना के जवान और तीन स्थानीय युवकों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव और फिसलन भरे हालात के बीच काफी मशक्कत के बाद चारों ने मिलकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि बच्ची को समय रहते बचा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने की बहादुरी की सराहना

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। लोगों ने सेना के जवान और तीनों युवकों की बहादुरी की जमकर सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि उनकी सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई से एक मासूम की जान बच सकी। यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

प्रशासन की लोगों से अपील

लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और बरसाती गदेरों के पास नहीं जाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रात से ही पुलिसकर्मी नदी-नालों के किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं तथा लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है। संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।”

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने, बच्चों को जलधाराओं से दूर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने