रुद्रप्रयाग में गुलदार से भिड़ी 65 वर्षीय महिला: दरांती से किया पलटवार, बहादुरी से बचाई अपनी जान ।

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले की बसुकेदार तहसील से सामने आया है, जहां कोटी पठालीधार गांव में घास काट रही 65 वर्षीय महिला पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। लेकिन पहाड़ की इस साहसी महिला ने अदम्य हिम्मत दिखाते हुए हाथ में मौजूद दरांती से गुलदार का मुकाबला किया और अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, कोटी पठालीधार गांव निवासी नारायणी देई देवी (65 वर्ष), पत्नी पुष्कर सिंह रावत, रोजाना की तरह खेतों के पास घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते गुलदार ने उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जीवन और मौत के बीच चल रही इस जंग में नारायणी देवी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने घास काटने वाली दरांती उठाई और पूरी ताकत से गुलदार पर वार कर दिया। महिला के साहसिक प्रतिरोध से गुलदार घबरा गया और जंगल की ओर भाग निकला। इसी बहादुरी ने उनकी जान बचा ली।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नारायणी देवी ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी घास की कंडी उठाई और किसी तरह खुद ही घर पहुंच गईं। खून से लथपथ मां को देखकर उनके बेटे पंकज उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि की डॉ. निधि ने बताया कि महिला के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम अस्पताल पहुंची और घायल महिला का हालचाल जाना। वहीं दूसरी टीम कोटी गांव में घटनास्थल का निरीक्षण करने और आगे की कार्रवाई के लिए रवाना की गई। विभाग अब गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने और क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

रुद्रप्रयाग जिले में पिछले कुछ समय से गुलदार के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जंगल और खेतों में काम करने वाली महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त, गुलदार की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। वहीं नारायणी देवी की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है और लोग उनके साहस को सलाम कर रहे हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने