रुद्रप्रयाग: जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बीती देर रात एक बार फिर तबाही की तस्वीर सामने आई। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा स्थित स्मार्ट शौचालय के पास अचानक एक गदेरा उफान पर आ गया। देखते ही देखते भारी मात्रा में पानी, बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
गदेरे के तेज बहाव के साथ आए मलबे की चपेट में कई वाहन दब गए। घटना के समय मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। रातभर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गदेरे का जलस्तर अचानक बढ़ा और कुछ ही मिनटों में मलबे का विशाल ढेर केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा हो गया। इसके चलते यात्रा मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, आपदा प्रबंधन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया, *“भा“भारी बारिश के कारण तिलवाड़ा क्षेत्र में गदेरा उफान पर आने से राजमार्ग पर मलबा जमा हो गया है। मार्ग को सुचारू करने तथा प्रभावित वाहनों को सुरक्षित निकालने के लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।”
उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर
लगातार बारिश ने पूरे जनपद में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। **अलकअलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उफनती नदी और तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है।
वहीं **पुनाड़ गदेरे पर सुविधानगर में बाल्मीकि बस्ती और जिला अस्पताल को जोड़ने वाला पैदल पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे क्षेत्र में आवाजाही बाधित हो गई है। प्रशासन ने लोगों को पुल के आसपास जाने से मना किया है।
नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। **पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और संबंधित विभागों की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।
उन्होंने लोगों से नदी, गदेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
मौसम विभाग का फिर भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने **गुरुवार 6गुरुवार 6 अगस्त के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम की संभावना को देखते हुए **बागेश्वर, चमोली, पौड़ी और देहरादून बागेश्वर, चमोली, पौड़ी और देहरादून जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
मानसून के दौरान केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और गदेरों के उफान की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तिलवाड़ा की यह घटना एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे की चेतावनी बनकर सामने आई है। स्थानीय लोगों ने संवेदनशील गदेरों के स्थायी उपचार, सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।







