हरिद्वार में डाक कांवड़ का दबाव बढ़ा: 3.19 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगाजल लेकर लौटे, डीएम-एसएसपी ने रात में हाईवे का किया निरीक्षण

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में धर्मनगरी हरिद्वार में डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन के अनुसार अब तक 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार कांवड़िए गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। पैदल कांवड़ियों की संख्या अब कम होने लगी है, जबकि दोपहिया और चौपहिया डाक कांवड़ वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ रहा है।

बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए **जिलाधिकारी मजिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने देर रात जीरो ग्राउंड से लेकर मोतीचूर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा चौक-चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कांवड़ मेले में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) का भी उत्साहवर्धन किया।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि डाक कांवड़ शुरू होने के बाद कांवड़ पटरी पर पैदल श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। हाईवे पर बढ़ते दबाव को देखते हुए पटरी पर लगे कुछ **शौचालय और लाइटिंग की व्यवस्था को हाईवे और पार्किंग क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख पार्किंग स्थलों पर पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है।

डीएम ने बताया कि अब हरिद्वार से डाक कांवड़ वाहनों की बड़े पैमाने पर रवानगी शुरू होगी। इसके लिए हाईवे से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से रूट डायवर्जन तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

एसएसपी ने बताया कि **रविवारविवार सुबह 9 बजे से डाक कांवड़ वाहनों की निकासी शुरू कर दी जाएगी। इसके तहत अलग-अलग दिशाओं में जाने वाले वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है—

  • दिल्ली, नोएडा, मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहन नारसन बॉर्डर से भेजे जाएंगे।
  • सहारनपुर, हरियाणा और पंजाब जाने वाले वाहनों को **भगवानपुरभगवानपुर बॉर्डर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • बिजनौर और मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे से निकाले जाएंगे।

प्रशासन के अनुसार, बैरागी कैंप पार्किंग में सबसे अधिक बड़े डाक कांवड़ वाहनों को पार्क कराया गया है। छोटे वाहनों के लिए **दीनदयाल, रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप, गौरीशंदीनदयाल, रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप, गौरीशंकर और गड्ढा पार्किंग में विशेष व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक हरिद्वार में डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ बनी रहेगी और **10 अगस्त की10 अगस्त की रात तक डाक कांवड़ वाहनों की रवानगी जारी रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने