देहरादून: स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रेमनगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, सहारनपुर का गैंगस्टर रईस घायल

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देहरादून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर रईस घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार थे।

दरू चौक पर चेकिंग के दौरान हुई घटना

पुलिस के मुताबिक 12-13 अगस्त की देर रात प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर चौक की तरफ से बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक सवार तेजी से चाय बागान की ओर भागने लगे।

पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम के जरिए आसपास के थानों को सूचना दी और बदमाशों का पीछा शुरू किया। पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर दोनों बदमाश बाइक सड़क किनारे छोड़कर चाय बागान की ओर भाग गए। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी।

घायल बदमाश की पहचान रईस के रूप में

घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम, निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र 26 वर्ष बताई गई है। उसका साथी नवाब निवासी सहारनपुर मौके से फरार हो गया।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने **315 बोर 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, नायलॉन की रस्सी और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का बयान

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घायल बदमाश रईस वर्ष 2024 में प्रेमनगर क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में पिछले करीब दो साल से वांछित चल रहा था। इस मामले में थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस इस मामले में रईस के चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गौकशी की फिराक में देहरादून आए थे

पूछताछ में रईस ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से गौकशी की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार वह अपने साथी नवाब के साथ दोबारा देहरादून आया था। दोनों टी-स्टेट और आसपास के इलाकों में घूमने वाले आवारा गौवंश की रेकी कर गौकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी।

रईस पर डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज

देहरादून पुलिस के अनुसार रईस सहारनपुर का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गौकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून में कई मामले दर्ज हैं।

फरार नवाब की तलाश जारी

पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना प्रेमनगर में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुठभेड़ के बाद फरार बदमाश नवाब की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं घायल गैंगस्टर रईस का अस्पताल में उपचार जारी है।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए देहरादून पुलिस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग के निर्देश दिए हैं। अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय चेकपोस्ट के साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी सघन चेकिंग अभियान जारी है।

Related Posts

चमोली पुलिस लाइन में बच्चों ने सीखा फिट रहने का मंत्र, योग और व्यायाम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण पर आयोजित हुआ फिटनेस कार्यक्रम, बच्चों ने उत्साह से किया योगाभ्यास चमोली: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘संडे ऑन…

चमोली में राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, हर केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

डीएम गौरव कुमार और एसपी अमित श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिस जवानों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश चमोली: राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चमोली पुलिस लाइन में बच्चों ने सीखा फिट रहने का मंत्र, योग और व्यायाम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

  • By Admin
  • November 29, 2026
  • 12 views
चमोली पुलिस लाइन में बच्चों ने सीखा फिट रहने का मंत्र, योग और व्यायाम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

चमोली में राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, हर केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

  • By Admin
  • November 29, 2026
  • 10 views
चमोली में राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, हर केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

उत्तरकाशी में मांगों को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान

  • By Admin
  • November 28, 2026
  • 10 views
उत्तरकाशी में मांगों को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान

देहरादून में आज रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट का सायरन, 25 मिनट तक चलेगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

  • By Admin
  • November 28, 2026
  • 17 views
देहरादून में आज रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट का सायरन, 25 मिनट तक चलेगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

  • By Admin
  • November 28, 2026
  • 11 views
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

दो महीने से लापता 13 वर्षीय बालक ऋषिकेश से सकुशल बरामद, नंदानगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

  • By Admin
  • November 27, 2026
  • 13 views
दो महीने से लापता 13 वर्षीय बालक ऋषिकेश से सकुशल बरामद, नंदानगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा