हरिद्वार: शहर में सुबह सवेरे स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक आग फैलने से बच गई।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय दुकान के भीतर से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखा सामान तेजी से आग की चपेट में आने लगा। कुछ ही देर में क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पानी की बौछार शुरू की। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान के भीतर रखी **तीन पुरानी बाइक जलकर राख हो गईं, जबकि बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी नष्ट हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल टीम नहीं पहुंचती तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण **शशॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का सही आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। करीब **एकएक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत हो रही है, लेकिन आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।







