हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर थार चालक ने मेडिकल छात्रों और बस चालक को कुचलने की कोशिश की।

हरिद्वार: रायवाला थाना क्षेत्र में हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि एक थार चालक ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों और बस चालक को कुचलने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी चालक थार लेकर मौके से फरार हो गया। बस में सवार एक छात्रा ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थार चालक बस चालक की ओर तेजी से वाहन बढ़ाता दिखाई दे रहा है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मेडिकल छात्रों को लेकर एक बस हरिद्वार की ओर जा रही थी। नेपाली फार्म के पास एक थार चालक बार-बार बस को ओवरटेक कर रहा था। मोतीचूर फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद बस चालक और थार चालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बस से कुछ छात्र नीचे उतरे और मामला शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान बस में बैठी छात्राएं घटनाक्रम का वीडियो बना रही थीं।

आरोप है कि अचानक थार चालक ने वाहन को तेज गति से बस चालक और वहां खड़े छात्रों की ओर बढ़ा दिया। इससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और छात्रों ने किसी तरह खुद को बचाया। घटना के दौरान बस चालक को चोटें भी आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद आरोपी चालक थार लेकर फरार हो गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बस चालक और कुछ छात्र थार चालक से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अचानक चालक वाहन दौड़ा देता है। इसके बाद बस चालक और छात्र खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हटते नजर आते हैं। कुछ लोग तो थार के बोनट पर चढ़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बस में बैठी छात्राओं में चीख-पुकार मच जाती है।

रायवाला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय रावत ने बताया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और थार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में कनखल निवासी अस्पताल कर्मचारी प्राची शर्मा ने रायवाला थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में इस मामले को लेकर काफी चर्चा है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने