चमोली में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, 12 गढ़वाल स्काउट के जवान की मौत

चमोली: जनपद चमोली के विकासखंड नंदानगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की जान चली गई। कुरूड़-लुंतरा मोटरमार्ग पर चंचोली गधेरे के पास देर रात एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार भारतीय सेना की 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात जवान संदीप गौड़ (निवासी कुरूड़ गांव) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप गौड़ बुधवार देर रात करीब दो बजे लुंतरा गांव से अपने घर कुरूड़ लौट रहे थे। इसी दौरान चंचोली गधेरे के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की, लेकिन घना अंधेरा, लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण दुर्घटना का कोई सुराग नहीं मिल सका।

गुरुवार सुबह जब कुछ ग्रामीणों की नजर सड़क से नीचे खाई में पड़ी कार की नंबर प्लेट पर गई तो अनहोनी की आशंका गहरा गई। इसके बाद ग्रामीणों ने नीचे उतरकर खोजबीन की, जहां दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर जवान के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि संदीप गौड़ भारतीय सेना की 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात थे और इन दिनों अवकाश पर अपने पैतृक गांव आए हुए थे। वर्ष 2024 में उनका विवाह हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। जवान की असमय मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में देर रात का अंधेरा, लगातार बारिश और सड़क पर फिसलन को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने