अल्मोड़ा में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पड़ोसी गिरफ्तार

अल्मोड़ा: जिले के स्याल्दे ब्लॉक स्थित बसई रतखेत गांव में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला तुलसी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दराती भी बरामद कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पिछले चार वर्षों से चल रहा जमीन का विवाद मुख्य कारण था।

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को रतखेत तोक निवासी 70 वर्षीय राजे सिंह बोरा उर्फ राजा बाबू का पड़ोस में रहने वाली तुलसी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी और गाली-गलौज ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने दराती और भारी पत्थरों से महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल तुलसी देवी को मौके से निकालकर एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतका के भाई हरीश चंद्र ढौंडियाल ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी घटनास्थल पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने एकत्र किए।

जंगलों में चला कॉम्बिंग अभियान

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना देघाट में आरोपी राजे सिंह बोरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में पहाड़ी क्षेत्रों और घने जंगलों में करीब ढाई घंटे तक सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया।

पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को देघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की दराती भी बरामद कर ली गई।

चार साल पुराने जमीन विवाद में हुई हत्या

अल्मोड़ा के एएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले चार वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह इसी विवाद को लेकर तुलसी देवी से उसकी तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और उसने महिला पर हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 22 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 15 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 15 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने