रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर चाकूबाजी, मोबाइल कारोबार की रंजिश में युवक की हत्या, चार घायल

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल पहुंचे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोगों ने इमरजेंसी गेट के पास हमला बोल दिया। हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें 30 वर्षीय राजकुमार उर्फ नितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल परिसर में हुई इस वारदात से मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई।

मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा और आवास विकास इलाके में दो अलग-अलग मोबाइल की दुकानें हैं। इन दुकानों के मालिक दिनेश जौहरी और अमन प्रजापति के बीच लंबे समय से व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा चली आ रही थी। इसी को लेकर शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए।

मेडिकल कराने पहुंचे पक्ष पर अस्पताल में हमला

मारपीट में घायल एक पक्ष के लोग शिकायत लेकर आवास विकास पुलिस चौकी पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसी बीच दूसरे पक्ष को भी इसकी जानकारी मिल गई। आरोप है कि इसके बाद 10 से 12 लोग एकत्रित होकर जिला अस्पताल पहुंच गए।

यहां इमरजेंसी गेट के पास दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और चाकूबाजी शुरू हो गई। हमलावरों ने राजकुमार उर्फ नितेश कुमार (30), पुत्र कमलेश जौहरी, पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के दौरान युवक की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप

गंभीर रूप से घायल राजकुमार को बचाने के लिए चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुई इस चाकूबाजी के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और उनके तीमारदारों में भय का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करने का प्रयास किया। इस दौरान एसपी सिटी जब घटनाक्रम की जानकारी ले रहे थे, तभी दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात, जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में घायल एक पक्ष के लोग मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोगों ने एकत्रित होकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला