आसन झील में विदेशी मेहमानों का आगमन, बढ़ी रौनक और सैलानियों की भीड़ ।

देहरादून। उत्तराखंड की आसन झील इन दिनों विदेशी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है। सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही साइबेरिया, रूस, मध्य और दक्षिणी यूरोप, मध्य एशिया व चीन के कई हिस्सों से प्रवासी पक्षी यहां पहुंच रहे हैं। इन परिंदों को देखने और अपने कैमरों में कैद करने के लिए देशभर से पक्षी प्रेमी और फोटोग्राफर आसन झील का रुख कर रहे हैं।

चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत स्थित आसन कंजर्वेशन वेटलैंड (रामपुर मंडी रामसर साइट) प्रवासी पक्षियों के प्रमुख आशियाने के रूप में जाना जाता है। हर साल अक्टूबर से मार्च तक झील में हजारों की संख्या में विदेशी पक्षियों का आगमन होता है। यह पक्षी करीब 16,000 किलोमीटर की लंबी हवाई यात्रा तय कर यहां पहुंचते हैं।

झील के किनारे सुबह की धूप में पंख फैलाते और पानी में डुबकी लगाते विदेशी मेहमानों को देखना बेहद मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। पक्षियों के आगमन से यहां पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

वन विभाग अलर्ट मोड पर

पक्षियों की सुरक्षा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। विभाग का कहना है कि पक्षियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए निगरानी कड़ी कर दी गई है। शिकार व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ ही पर्यटकों को शांत वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है।

पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

प्रवासी पक्षियों की वजह से आसन झील सर्दियों में पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन जाती है।

स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलते हैं। बर्ड वॉचिंग, फोटो शूट और बोटिंग गतिविधियों के चलते यहां रौनक बनी रहती है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने