भरदार की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का धरना, 15 जनवरी से भूख हड़ताल की चेतावनी

रुद्रप्रयाग:भरदार क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर भरदार जागरूकता मंच के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 15 जनवरी 2026 से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

बीते दिन भरदार जागरूकता मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार, शासन-प्रशासन के साथ ही क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि आठ सूत्रीय मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन

धरना स्थल पर जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और मंच के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता की। अधिकारियों ने सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और मंच के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर एक माह के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का ठोस भरोसा दिलाया।

जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप

भरदार जागरूकता मंच के अध्यक्ष एलपी डिमरी ने कहा कि भरदार क्षेत्र को हमेशा से उपेक्षित रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि अपने निजी स्वार्थों और ठेकेदारी में व्यस्त हैं और जनता की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा तो क्षेत्र की जनता को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता जंगली जानवरों के आतंक से बेहद परेशान है। लोग अपनी जान बचाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

मंच के महासचिव भगत चौहान ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है, सड़कें खस्ताहाल हैं, स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों व स्टाफ का अभाव है। ये सभी समस्याएं वर्षों से ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। धरने के बाद लोगों में कुछ उम्मीद जगी है, लेकिन साथ ही यह संदेश भी स्पष्ट है कि अब उनका धैर्य जवाब देने लगा है।

15 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

भरदार जागरूकता मंच ने साफ कहा है कि प्रशासन के आश्वासन पर अब पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं। यदि एक माह के भीतर मांगों पर ठोस अमल नहीं हुआ तो 15 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन एवं भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। मंच ने इसके लिए पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की बताई है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला