रामनगर में पुलिसकर्मी पर बुजुर्ग चौकीदार से मारपीट का आरोप, जांच शुरू

नैनीताल जनपद के रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और पीड़ित परिवार ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि समाज के रुपेश कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को तहरीर देकर बताया कि उनके दादा ओमप्रकाश, जो जीआईसी खताड़ी में चौकीदार हैं, 22 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। उनका सरकारी आवास पुलिस चौकी के पीछे स्थित है और वे रोज की तरह चौकी के सामने से गुजरते हुए पुलिसकर्मियों को नमस्कार कर रहे थे।

आरोप है कि उसी दौरान वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी और नशे की हालत में बिना किसी वजह के गालियां देने लगा। परिजनों का कहना है कि इसके बाद पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, बेहोशी की हालत में भी उन्हें पीटा जाता रहा।

बीच-बचाव करने पहुंचे उनके चाचा शरद कुमार को भी कथित तौर पर पीटा गया। किसी तरह परिजन बुजुर्ग को घर ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि ओमप्रकाश के कंधे में फ्रैक्चर है और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल के अनुसार बुजुर्ग को ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ेगी।

पीड़ित ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि उन्हें खताड़ी चौकी में बुरी तरह पीटा गया और जूते से कंधे पर वार किया गया, जिससे उनकी हड्डी टूट गई। परिवार का कहना है कि ओमप्रकाश ही घर के एकमात्र सहारा हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं, मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने कहा कि शिकायत उनके संज्ञान में आ गई है और तहरीर भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, घटना के बाद इलाके में लोगों में रोष है और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला