देहरादून में बीटेक छात्रों के बीच खूनी झड़प, एक छात्र की मौत, 3 गिरफ्तार

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में कॉलेज के छात्रों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई ने खतरनाक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव में कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना के रूप में हुई, जिसे उसके साथी तत्काल प्रेमनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया गया कि अस्पताल में एंबुलेंस खराब होने के कारण पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन देर रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक छात्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी था और देहरादून में पढ़ाई कर रहा था।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और उनके बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते 23 मार्च की रात दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल और शिवम शर्मा शामिल हैं। सभी आरोपी प्रेमनगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। वहीं, इस मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर कॉलेज परिसरों में बढ़ती हिंसा और छात्र गुटबाजी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने