हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र के मायादेवी पार्किंग में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय संजीव पुत्र नरेश, निवासी सिरसी रहमतपुर, थाना मैनाढेर, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि मायादेवी मंदिर पार्किंग में दो लोगों के बीच झगड़ा हो रहा है और एक युवक दूसरे के सिर पर पत्थर से हमला कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नहीं हो पाने के चलते पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न सुरागों के आधार पर ललतारा पुल के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजीव बताया और हत्या की बात कबूल कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब 15 दिनों से मृतक के साथ कूड़ा बीनने का काम कर रहा था। घटना वाले दिन दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद जब दोनों पेड़ के नीचे सो रहे थे, तो मृतक ने आरोपी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। आरोपी ने कई बार मना किया, लेकिन मृतक नहीं माना। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा हो गया।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल