नैनीताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण, तीन दिन से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, डीएम को भेजी रिपोर्ट

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने निकले मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय के औचक निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई है. धारी और भीमताल ब्लॉक के विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में तीन दिनों से शिक्षकों की अनुपस्थिति मिलने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी. वहीं दूसरे विद्यालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने छात्रों की क्लास लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया.

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने सबसे पहले भीमताल ब्लॉक के हेड़िया गांव स्थित विद्यालय का निरीक्षण किया. यहां कुल 13 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कोई शिक्षक मौजूद नहीं मिला. जानकारी लेने पर पता चला कि दोनों नियमित शिक्षक अवकाश पर हैं, जबकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भेजे गए शिक्षक हरीश चन्द्र पाठक भी बिना किसी सूचना के पिछले तीन दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं.

विद्यालय की स्थिति देखकर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जंगली जानवरों के आतंक से प्रभावित है और ऐसे में छोटे बच्चों को बिना निगरानी के छोड़ना उनकी सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है. उन्होंने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भेज दी.

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी धारी ब्लॉक स्थित संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज, पदमपुरी पहुंचे. यहां विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं. निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले और विद्यालय में अनुशासन भी व्यवस्थित दिखाई दिया. स्कूल में कुल 306 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं.

सीडीओ ने विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों की क्लास भी ली. इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभी से तैयारी शुरू करने की अपील की.

मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में केवल शैक्षणिक गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बेहद जरूरी है, क्योंकि वहां के छात्र पहले से ही सीमित संसाधनों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी जिले के विद्यालयों में औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने