हरिद्वार के ज्वालापुर में दो पक्षों में जमकर पथराव, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित मोहल्ला घोसियान में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गई. बुधवार को दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष और पथराव तक पहुंच गई. दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए और करीब आधे घंटे तक एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों की बरसात होती रही. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मोहल्ले में अचानक शुरू हुए पथराव से लोग दहशत में आ गए. राहगीरों में भगदड़ मच गई, जबकि आसपास रहने वाले लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए. इस दौरान कई लोग घायल होने की भी सूचना है. वहीं सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है. इससे पहले भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद और मारपीट हो चुकी है. करीब दो महीने पहले भी दोनों गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी. उस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमे दर्ज किए थे.

बताया जा रहा है कि बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई. देखते ही देखते दोनों ओर से दर्जनों लोग जमा हो गए और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई. वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कुछ महिलाएं भी नजर आ रही हैं, जो बीच-बचाव करने का प्रयास करती दिखीं.

घटना के दौरान कुछ लोगों ने पूरी वारदात अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव में शामिल अधिकांश आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मोहल्ला घोसियान में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद और पथराव की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाल लिया. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि दोबारा कोई विवाद न हो सके.

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने