हरिद्वार में बम धमकी से मचा हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: डॉयल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी ने लगातार कॉल कर हरकी पैड़ी सहित कई प्रमुख स्थानों को चार दिनों के भीतर बम धमाके से उड़ाने की चेतावनी दी और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोहन सिंह रावत (30 वर्ष), निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, बीती 17 मई की रात सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक कॉल आई थी, जिसमें कॉलर ने आगामी चार दिनों में हरिद्वार में बम ब्लास्ट की धमकी दी। कॉलर ने न केवल आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, बल्कि देश एवं राज्य के उच्च पदाधिकारियों पर भी अभद्र टिप्पणी की और कई बार फोन कर माहौल को दहशतपूर्ण बनाने की कोशिश की।

इस दौरान आरोपी ने हरकी पैड़ी समेत कई संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। तत्काल प्रभाव से हरकी पैड़ी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच की जिम्मेदारी नगर कोतवाली में तैनात एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई। पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे रोडीबेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे की हालत में था और उसी दौरान उसने यह झूठी व भ्रामक धमकी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, हालांकि वह नशे का आदी बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने