रामनगर: आवारा कुत्ते का आतंक, बच्चों समेत 8 लोगों को काटा; इलाके में दहशत का माहौल

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के गुलरघट्टी और शक्तिनगर क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करीब आठ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

बच्चों ने सबसे पहले दी जानकारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, सबसे पहले मोहल्ले के बच्चों ने परिजनों को बताया कि एक आवारा कुत्ता अचानक लोगों पर हमला कर रहा है। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक बच्चे को गंभीर हालत में घर लाया गया तो परिवार वालों के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे। इसके बाद पता चला कि उसी कुत्ते ने इलाके के कई अन्य लोगों को भी काट लिया है।

राह चलते लोगों पर कर रहा था हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ता लगातार लोगों के पीछे दौड़ रहा था और राह चलते लोगों पर हमला कर रहा था। घटना के समय कई बच्चे बाहर खेल रहे थे, जो अचानक कुत्ते के हमले का शिकार हो गए।

कुत्ते के डर से देर रात तक इलाके के लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।

अस्पताल में लगा घायलों का तांता

संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के चिकित्सक डॉ. तोहिद ने बताया कि रात में करीब आठ लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें आवारा कुत्ते ने काटा था। इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को गंभीर रूप से काटा गया है, जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन, रेबीज सीरम और टेटनस के टीके लगाए गए हैं।

डॉ. तोहिद के अनुसार घायलों में करीब पांच छोटे बच्चे, दो किशोर और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। सभी को अगले कुछ दिनों तक निगरानी और जरूरी टीकों के लिए अस्पताल की ओपीडी में बुलाया गया है।

प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में कोई अभियान नहीं चलाया गया।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला