मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; तीन महिलाएं और एक बच्चा गंभीर घायल

मसूरी: उत्तराखंड के पर्यटन नगरी मसूरी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मसूरी के बड़ा मोड़ बाला हिंसार क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन महिलाएं और एक बच्चा सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरी कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मसूरी उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत ने बताया कि हादसे में घायल तीन महिलाओं और एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर देहरादून रेफर किया जा रहा है।

फोटो खिंचवाने के बाद हुआ हादसा

मसूरी पुलिस के एसएसआई सत्येंद्र भाटी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे से कुछ दूरी पहले कार सवार आपस में फोटो खींच रहे थे।

उन्होंने बताया कि कार एक महिला चला रही थी। सड़क पर खड़ी चढ़ाई होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

घूमने आए थे सभी पर्यटक

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग मसूरी घूमने के लिए आए हुए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया, जिससे समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका।

हादसे में घायल लोगों की पहचान

हादसे में घायल लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • प्रियांजली रावत (26 वर्ष) पत्नी राज रावत, निवासी भानियावाला, देहरादून
  • रोनित रावत (5 वर्ष) पुत्र राज रावत, निवासी भानियावाला, देहरादून
  • आकांक्षा नौटियाल (23 वर्ष) पुत्री ओम प्रकाश नौटियाल, निवासी शिमला बाईपास, देहरादून
  • लक्की देवी (24 वर्ष) पुत्री श्यामलशील, निवासी शांतिपारा, डिब्रूगढ़, असम

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। वहीं, इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है। मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों पर बढ़ती पर्यटकों की संख्या के बीच प्रशासन भी लगातार सुरक्षित ड्राइविंग की अपील करता रहा है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 10 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला