अल्मोड़ा हत्याकांड का खुलासा: शादी में हुए विवाद का लिया बदला, युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऐना गांव में घर में घुसकर एक युवक की हत्या और दो महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने करीब दो महीने पहले एक शादी समारोह में हुए विवाद और आपसी रंजिश को हत्या की वजह बताया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और लोहे का घन भी बरामद कर लिया है।

घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम मजखाली चौकी क्षेत्र के ऐना गांव से सूचना मिली कि एक युवक की हत्या कर दी गई है, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

मृतक सागर सिंह के फुफेरे भाई नीरज बोरा की तहरीर पर रानीखेत कोतवाली में आरोपी जगत सिंह बोरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने सागर सिंह के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी, जबकि उसकी मां जानकी देवी (45) और दादी साबुली (शोभा) देवी (65) पर हथौड़े और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों महिलाओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हत्या के बाद गांव में आक्रोश

घटना के बाद ऐना गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव ले जाने से इनकार करते हुए रानीखेत कोतवाली में करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शादी में हुए विवाद का लिया बदला

एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि करीब दो महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान उसके दोस्त का मृतक और उसके भाई से विवाद हुआ था। उसी घटना से उपजी आपसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और लोहे का घन भी बरामद कर लिया है।

पूरे इलाके में फैली थी सनसनी

शुक्रवार देर शाम हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घर में घुसकर युवक की हत्या और दो महिलाओं पर हमले की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के साथ मौजूद एक युवक मेरठ से सेना भर्ती की तैयारी के सिलसिले में क्षेत्र में आया हुआ था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या का मुख्य कारण आपसी रंजिश है, जिसकी पुष्टि आरोपी ने पूछताछ में की है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला