हरिद्वार में दर्दनाक घटना: पति से विवाद के बाद महिला ने एक वर्षीय बेटी संग गंग नहर में लगाई छलांग, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र से रविवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में कूद गई। देखते ही देखते मां-बेटी तेज बहाव में लापता हो गईं। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ससुराल जाते समय हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय अर्जुन, निवासी कोटा मुरादनगर (थाना कलियर), रविवार को अपनी पत्नी 30 वर्षीय सविता और दो बच्चों के साथ बाइक से बहादराबाद थाना क्षेत्र के रायपुर दरेड़ा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। परिवार के साथ उनका चार वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी भी थी। बेटी सविता की गोद में थी, जबकि बेटा बाइक पर आगे बैठा हुआ था।

रास्ते में दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के पास सविता ने घर पर रुकने की बात कही। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सविता ने बाइक रुकवाई और अचानक अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में छलांग लगा दी।

पलभर में बहाव में लापता हुई मां-बेटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी तेजी से हुई कि अर्जुन कुछ समझ पाता, उससे पहले ही मां-बेटी नहर के तेज बहाव में बह गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने नहर में दोनों की तलाश शुरू कर दी, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

चार वर्षीय बेटा सुरक्षित, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। महिला का चार वर्षीय बेटा सुरक्षित है, जबकि पति अर्जुन का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुट गए और रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। विवाद के बाद महिला अपनी एक वर्षीय बेटी को लेकर गंग नहर में कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला