हल्द्वानी: गौला नदी में नहाना पड़ा भारी, 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत; रेस्क्यू के बाद मिला शव

हल्द्वानी: गौला नदी में नहाना एक किशोर को भारी पड़ गया। परिजनों के साथ कपड़े धोने पहुंचे 15 वर्षीय किशोर की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर किशोर का शव नदी से बाहर निकाला। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक की पहचान अहमद पुत्र मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छवियां थाना क्षेत्र के महोनिया डलआ गांव का निवासी था। अहमद इन दिनों हल्द्वानी में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 7 अगस्त को अहमद अपने भाइयों और परिजनों के साथ गौला नदी किनारे कपड़े धोने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गया। कुछ ही देर में वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना पर बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों, जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा, *““बारिश के मौसम में नदियों का जलस्तर और उनकी गहराई लगातार बदलती रहती है। कई बार पानी ऊपर से कम गहरा दिखाई देता है, लेकिन नीचे अचानक गड्ढे और कटाव होने से बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों से अपील है कि नदी में उतरने से बचें, खासकर बरसात के दिनों में नदी-नालों और गाड़-गदेरों से दूर रहें।”

पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और बच्चों को नदियों के आसपास अकेले न जाने देने की भी अपील की है। लगातार हो रही बारिश के कारण गौला नदी सहित कई नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे हादसों का खतरा और अधिक बढ़ गया है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 10 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 7 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 26 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल