उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सोनगाड़ में 50 मीटर दीवार नदी में बही

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड़ और लिम्चागाड़ में किए जा रहे सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। सोनगाड़ में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का करीब 50 मीटर हिस्सा धंसकर नदी में बह गया है। वहीं लिम्चागाड़ में सड़क के नीचे बनाई गई आरसीसी और वायरक्रेट सुरक्षा दीवार में भी धंसाव शुरू हो गया है। इससे गंगोत्री हाईवे पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराने और गुणवत्ता मानकों की पड़ताल की मांग उठाई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सोनगाड़ में बनाई गई सुरक्षा दीवार निर्माण के महज 22 दिन बाद ही कमजोर पड़ने लगी थी। उनका कहना है कि निर्माण के दौरान ही दीवार में दरारें दिखाई देने लगी थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते इसकी निगरानी और जांच नहीं की। अब दीवार का बड़ा हिस्सा नदी में बह जाने से हाईवे की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय निवासी राजेश रावत ने बताया कि पिछले वर्ष आई आपदा में लिम्चागाड़ का पुल बह गया था और सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचा था। वहीं सोनगाड़ के पास गंगोत्री हाईवे का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया था, जिसके कारण कई दिनों तक यातायात प्रभावित रहा। उनका आरोप है कि आपदा के करीब दस माह बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों में निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन गुणवत्ता और मानकों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया।

राजेश रावत ने आरोप लगाया कि सोनगाड़ और लिम्चागाड़ में बनाई गई चौड़ी सुरक्षा दीवारों में बड़े गोल पत्थरों और मिट्टी का अधिक उपयोग किया गया है, जबकि सीमेंट पर्याप्त मात्रा में नहीं डाला गया। उनका कहना है कि कई स्थानों पर केवल बाहरी सतह पर लीपापोती की गई। इसी कारण सोनगाड़ की सुरक्षा दीवार कुछ ही दिनों में धंस गई। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

उधर लिम्चागाड़ में हाईवे से करीब 100 मीटर नीचे बनाई गई आरसीसी दीवार और वायरक्रेट संरचना में भी धंसाव शुरू हो गया है। इससे भविष्य में सड़क की स्थिरता पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो हाईवे को नुकसान पहुंच सकता है और यातायात के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

इधर बीआरओ के कमांडर राजकिशोर ने बताया कि सोनगाड़ में सुरक्षा दीवार के बहने की सूचना मिली है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

UPI पेमेंट पर नया नियम: 2,000 रुपये तक का लेनदेन रहेगा मुफ्त, बड़े भुगतानों पर मर्चेंट को देना होगा चार्ज

नई दिल्ली: यूपीआई (UPI) भुगतान पर शुल्क लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चल रही चर्चाओं के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्थिति…

पौड़ी गढ़वाल: एक साल से नहीं बना बहा पुल, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे उफनती मछलाड नदी

पौड़ी गढ़वाल: चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के गवाणी गांव में अगस्त 2025 में भारी बारिश के दौरान बहा पुल आज तक नहीं बन पाया है। पुल के अभाव में स्कूली बच्चों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 15 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 22 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 15 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 15 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने