उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: जागड़ा मेले से लौट रही बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 11 घायल

उत्तरकाशी: जिले के मोरी विकासखंड की फतेहपर्वत पट्टी में मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खन्यासणी-पुजेली मोटर मार्ग पर जागड़ा मेले से लौट रही एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया और सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जागड़ा मेले से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हड़वाड़ी गांव के ग्रामीण मंगलवार को खन्यासणी में आयोजित जागड़ा मेले में शामिल होने गए थे। शाम को मेले से लौटते समय खन्यासणी और पुजेली गांव के बीच बोलेरो कैंपर वाहन संख्या UK 07 C 5821 अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कठिन परिस्थितियों में घंटों मशक्कत कर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

एक की मौत, 9 गंभीर घायलों को देहरादून रेफर

हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। दुर्घटना में उपेंद्र सिंह (52 वर्ष), पुत्र बेगा सिंह, निवासी हड़वाड़ी, मोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए।

मोरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 9 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों की सूची

घायलों में मस्तू (45 वर्ष), अरविंद्र सिंह (23 वर्ष), रमेश (40 वर्ष), राधा (28 वर्ष), साइकिलू (35 वर्ष), जगमोहन (50 वर्ष), शिशपाली (32 वर्ष), माधी देवी (35 वर्ष), वाहन चालक अनिल, केदार (60 वर्ष) और योगेश शामिल हैं।

मूसलाधार बारिश के बीच हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। खराब मौसम और दूरसंचार सेवाएं बाधित होने के कारण दुर्घटना की सूचना प्रशासन तक समय पर नहीं पहुंच सकी। सूचना मिलने के बाद मोरी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी की और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों में नाराजगी

हादसे के बाद ग्रामीणों में सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि खन्यासणी-पुजेली मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बारिश के दौरान सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और फिसलन के कारण वाहन चालकों को भारी जोखिम उठाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग को सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत, सुरक्षा दीवारों और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जाने की मांग उठाई है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, पूरे क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 11 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 14 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला