22 सितंबर के बाद सामान सस्ता

नए सिस्टम के तहत, उपभोक्ता अब राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के INGRAM पोर्टल (https://consumerhelpline.gov.in) पर जीएसटी संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, 2025 से शुरू हो रही है और इसी दिन से कई सामानों और सेवाओं पर जीएसटी की नई दरें लागू होंगी. इससे रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएँ जैसे शैंपू, साबुन, बेबी प्रोडक्ट्स, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस इत्यादि सस्ती हो जाएंगी. सरकार ने इसे पूरे देश में समान रूप से लागू कराने की तैयारी की है. उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब एक नया पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसमें जीएसटी से जुड़ी शिकायतें आसानी से दर्ज कराई जा सकती हैं.

जीएसटी शिकायतें दर्ज कराने का तरीका
नए सिस्टम के तहत, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) के (https://consumerhelpline.gov.in) INTEGRATED GRIEVANCE REDRESSAL MECHANISM (INGRAM) पोर्टल पर जीएसटी से संबंधित शिकायतों के लिए एक विशेष कैटेगरी बनाई गई है. इसमें उपभोक्ता ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, FMCG, ई-कॉमर्स जैसे सेक्टरों से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं.

कॉल, SMS और डिजिटल माध्यम से शिकायत
उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1915, NCH ऐप, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, एसएमएस, ईमेल या उमंग ऐप के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यह सुविधा 17 भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, बंगाली, गुजराती और असमिया शामिल हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद एक यूनिक डॉकेट नंबर मिलता है, जिससे उपभोक्ता ट्रैक कर सकते हैं कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई कितनी आगे बढ़ी है. डेटा समय पर संबंधित कंपनियों, सीबीआईसी और अन्य नियामकों के साथ साझा किया जाएगा ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

Related Posts

UPI पेमेंट पर नया नियम: 2,000 रुपये तक का लेनदेन रहेगा मुफ्त, बड़े भुगतानों पर मर्चेंट को देना होगा चार्ज

नई दिल्ली: यूपीआई (UPI) भुगतान पर शुल्क लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चल रही चर्चाओं के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्थिति…

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सोनगाड़ में 50 मीटर दीवार नदी में बही

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड़ और लिम्चागाड़ में किए जा रहे सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। सोनगाड़ में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने